Voice of Eastern India

यात्रियों के लिए खुशखबरी! दीपावली और छठ पर इस राज्य से बिहार के लिए चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें



आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेल सूत्रों के अनुसार लुधियाना-सहरसा, लुधियाना-पूर्णिया, लुधियाना-कोलकाता तथा सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

04656/04655 लुधियाना-सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से छह, नौ एवं 11 नवंबर को 17.35 बजे खुलकर अगले दिन 23.50 बजे सहरसा पहुंचेगी।

वापसी में 04655 सहरसा से आठ, 11 एवं 13 नवंबर को 03.50 बजे खुलकर अगले दिन 08.35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद और यमुनानगर जगाधरी होकर चलेगी।

04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से पांच एवं नौ नवंबर को 12 बजे खुलेगी और अगले दिन 21.30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी में 04659 पूर्णिया से छह एवं 10 नवंबर को 23.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 06.50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

04666/04665 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल छह नवंबर को लुधियाना से 06.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 21.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04665 कोलकाता से सात नवंबर को 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 12.50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह ट्रेन झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर और हाजीपुर होकर चलेगी।

वहीं, 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल सरहिंद से पांच, नौ एवं 12 नवंबर को 11.25 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

वापसी में 04527 सहरसा से छह, 10 एवं 13 नवंबर को 19.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 10.20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर और हाजीपुर होकर चलेगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.