Voice of Eastern India

वैशाली में गिरा निर्माणाधीन पुल का ढांचा, 4 मजदूर घायल; भारत माला परियोजना’ के तहत हो रहा था कंस्ट्रक्शन


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के लालगंज के जलालपुर में ‘भारत माला परियोजना’ के तहत बन रहे छह लेन के पुल का ढांचा गिर गया। हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहत-बचाव का कार्य शुरू हुआ।

इस पूरे मामले में आधिकारिक रूप से जानकारी दी गई कि बुधवार की सुबह लॉन्चर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के समय पूरी घटना हुई है। इस घटना में पुल के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना में कार्यस्थल पर मौजूद 4 मजदूर घायल हुए हैं.

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल श्रमिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका समुचित इलाज जारी है। परियोजना टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

NHAI परियोजना की उच्च गुणवत्ता, कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है।

जानकारी दी गई कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139W (NH-139W) पर यह पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। हादसे में घायल हुए कई मजदूरों की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें बिहार के अलावा बाहर के राज्यों के भी मजदूर हैं। कई मजदूरों को गंभीर रूप से चोट लगी है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.