जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) बिहार में 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाएगी।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) बिहार में 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाएगी। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि आगामी 24 नवंबर को पार्टी नीतीश संवाद का आयोजन करेगी। सुशासन दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान और उनकी उपलब्धियों पर विशेष चर्चा होगी।
इस मौके पर बिहार में नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को याद किया जाएगा। जानकारी मिली है कि कार्यक्रम में 500 से अधिक योजनाओं की सौगात पर चर्चा की जाएगी।
सुशासन दिवस के माध्यम से जेडीयू नीतीश कुमार के शासनकाल की उपलब्धियों को सामने रखेगी। पार्टी के कार्यक्रम में बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर होगी चर्चा होगी।
पूर्व सीएम नीतीश कुमार के योगदान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा होगी। खबर है कि सुशासन दिवस के आयोजन को लेकर जेडीयू की ओर से तैयारी जोरों पर है।
