न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव: सासाराम के जहां बड्डी थाना क्षेत्र के मझुई गांव में कच्चा दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम विमला देवी बताया गया है।
खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
बताया जाता है कि वह अपने कच्चे घर में जब दीवार के किनारे बैठकर खाना बना रही थी। इसी दौरान मिट्टी का दीवार भरभरा कर गिर गया। दीवार गिरने से मलवे में विमला देवी दब गई। लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
वह लोकनाथ बिंद की पत्नी थी। हादसा के बाद घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे तथा विमला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बता दे की दो-तीन दिन पहले जब बारिश हुई थी। इस दौरान उसके कच्चे मकान के दीवार में दरार आ गया था। लेकिन अचानक वही दीवार गिर गई। जिसमें दबकर विमला देवी की मौत हो गई। अब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया।
