Voice of Eastern India

एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद बोले पवन सिंह- पार्टी मेरी मां है, जीवन भर भाजपा का सच्चा सेवक बनकर काम करुंगा..


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना –   बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पवन सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे जनसेवा के माध्यम से सार्थक करने का प्रयास करेंगे।

हाईलाइट्स – 

  • भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया।
  • उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने सम्राट चौधरी और संजय सरावगी से मुलाकात की।
  • पवन सिंह ने कहा, “पार्टी मेरी मां है, मैं आजीवन उसका सच्चा सेवक रहूंगा।”
  • सोशल मीडिया पर भी उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
     

पार्टी मेरी मां है, मैं हमेशा कार्यकर्ता रहूंगा’

मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी उनके लिए परिवार की तरह है और वह खुद को एक समर्पित कार्यकर्ता मानते हैं। पवन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति में पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करना है।

सोशल मीडिया पर भी साझा की खुशी, भाजपा ने चार नाम किए घोषित

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि जनता और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सहयोगी दल जदयू ने भी अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – एमएलसी टिकट पर दीपक प्रकाश बोले- शीर्ष नेतृत्व का हर फैसला स्वीकार, एनडीए उम्मीदवारों को दी बधाई



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.