Voice of Eastern India

यात्री बनकर बैठे दो बदमाशों ने पहले लूटे नकदी और मोबाइल, फिर ऑटो चालक को दाग दी गोली


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम :
बड़ी खबर सासाराम से है, जहां नोखा थाना क्षेत्र के जयनगरा के पास एक ऑटो ड्राइवर को गोली मारकर उसका ऑटो, पैसा और मोबाइल फोन लूट लिया गया। घायल ऑटो ड्राइवर गौतम कुमार उर्फ गोलू को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल लाया गया है। घायल गौतम संझौली थाना क्षेत्र के अमैठी गांव का रहने वाला है।

बदमाशों ने रिजर्व में लिया था ऑटो

वारदात के बारे में बताया जाता है कि सासाराम से नोखा जाने के लिए दो युवकों ने सासाराम से ऑटो रिजर्व भाड़ा किया। लेकिन जैसे ही ऑटो नोखा थाना क्षेत्र के जयनगरा और कदवा गांव बीच पहुंची, यात्री बनाकर ऑटो में बैठे दो युवकों ने ड्राइवर के पास जो रूपए पैसे थे, वह छीन लिये। उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और बाद में विरोध करने पर ऑटो ड्राइवर गौतम कुमार के कमर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। 

अपराधी की तलाश जारी 

गोली मारने के बाद अपराधी ऑटो लूटकर फरार हो गए। उधर स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल गौतम को इलाज के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर का कहना है कि युवक के कमर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई तथा अपराधी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.