न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 जून को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसी अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने दी। मिली जानकारी के अनुसार इस खास मौके पर राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष भी इसमें भाीग लेंगे।
साल 2026-2029 के लिए होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन
इस अधिवेशन का उद्घाटन पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन साल 2026-2029 के लिए किया जाएगा। इस अधिवेशन और राष्ट्रीय अध्यक्ष केो चयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह का माहौल है।
कौन-कौन होंगे शामिल
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं बिहार विधानसभा में रालोमो विधायक दल के नेता माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर महतो, पार्टी की सचेतक एवं विधायक स्नेहलता कुशवाहा तथा विधायक एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह समेत बिहार के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
