Voice of Eastern India

सीएम सम्राट चौधरी ने 196 करोड़ के दिया सौगात, मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार पहुंचे


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अजीत कुमार / कैमूर :
बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी आज पहली बार कैमूर पहुँचे। इस दिन उन्होंने 196 करोड़ के योजनाओं का सौगात दिया। सीएम ने इस दिन 20 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया।

सीएम ने माता मुंडेश्वरी का किया दर्शन 

इस दिन कैमूर पहुँचते ही सीएम सम्राट चौधरी ने माता मुंडेश्वरी मंदिर पहुँच कर दर्शन किया और फिर बिहार के विकास उन्नति की मन्नत मांगी। उसके बाद उन्होंने मुंडेश्वरी धर्मशाला के पास सहयोग शिविर में पहुँच कर निरीक्षण किया और फिर सभा को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ उच्च माध्यमिक शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर, मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जिले के विधायक सहित एनडीए के सभी दलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

ये धार्मिक स्थल बनेंगे पर्यटन हब

इस मौके पर सीएम सम्राट ने कैमूर पहाड़ी पर स्थित पर्यटन स्थल मुंडेश्वरी धाम, ताराचंडी, तुतला भवानी, गुप्ता धाम को पर्यटन हब बनाने की घोषणा की। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतास कैमूर में एक हवाई अड्डा बनाया जायेगा,जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा को लेकर सीएम ने कहा कि बीएचयू की एक शाखा खोली जायेगी। 

हर जिले में बनेगा मॉडल स्कूल

बिहार के हर जिले में एक मॉडल स्कूल और हर प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज खोली जायेगी, जिससे अब अधिकारी और नेता के बेटे मॉडल स्कूल में पढ़ेंगे। बता दे कि बिहार के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बिहार से बाहर जाते थे पर अब उन्हें बिहार में ही उच्च शिक्षा मिलेगी। मुंडेश्वरी में रोपवे का काम बरसात के बाद शुरू किया जायेगा, जिससे माता मुंडेश्वरी के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। 
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.