Voice of Eastern India

22 जून से बंद हो जाएगी पटना के इस रोड की एक लेन, यहां देखें नया ट्रैफिक प्लान


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : मेट्रो स्टेशन व ट्रैक निर्माण के लिए आयकर चौराहे से गोल्फ क्लब (पटेल भवन) के बीच नेहरू पथ की एक लेन 22 जून से बंद हो जाएगी। इनकम टैक्स से पटेल भवन की ओर जाने वाली लेन को पूरी तरह बंद किया जाना है। इस नए ट्रैफिक रूट का पहला ट्रायल 20 जून शनिवार को दिन के 11:00 बजे किया जाएगा।

21 जून को दूसरा ट्रायल 

इसके बाद 21 जून रविवार को पिक टाइम में दूसरा ट्रायल होगा और फिर 22 से लेन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। लेन कब तक बंद रहेगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है। ट्रैफिक एसपी (प्रभार) सतीश कुमार ने बताया कि 19 जून को ट्रायल किया जा रहा है। इसके बाद पिक समय में ट्रैफिक लोड को देखने के लिए ट्रायल किया जाएगा, ताकी समस्याओं को पहचान कर उसका निपटारा किया जा सके। वहीं, पटेल भवन से इनकम टैक्स आने वाली लेन में सिर्फ निजी वाहनों का आवागमन होगा। इस लेन में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।

ऑटो चालकों के लिए रूट 

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि रूट तय कर लिया गया है। ऑटो व ई-रिक्शा चालक जीपीओ से हार्डिंग रोड होते हुए दानापुर की तरफ जाएंगे। वहीं, गांधी मैदान से कुर्जी वाले रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल व पोस्ट भी बनाया जाएगा। ऑटो चालक इनकम टैक्स से होते हुए मंदिरी नाला के रास्ते गांधी मैदान-कुर्जी-दानापुर के रास्ते भी आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि नए ट्रैफिक प्लान के सफल परीक्षण के लिए शनिवार को एक विशेष समन्वय अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी ऑटो यूनियन के प्रमुख नेता, ट्रैफिक एसपी और ट्रैफिक डीएसपी के साथ मिलकर रूट का पहला भौतिक परीक्षण करेंगे। इस दौरान अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेंगे।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.