न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना : पटना में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को रोड पर घसीटते हुए उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। दो पक्षों के बीच हुए विवाद की यह घटना राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 की है।
कब का है मामला?
जानकारी मिली है कि यह मामला 27 मई का है जिसमे करीमन गोप नाम के व्यक्ति को लोग बेरहमी से पिट रहे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि राजीवनगर थानांतर्गत रोड नंबर 08 के पास जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग होने की सूचना मिली थी।
पूछताछ में फायरिंग की पुष्टि नहीं
इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी। इस पूछताछ के दौरान ही फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। दिव्यांजली जायसवाल (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पटना) का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित व्यक्ति से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। उसके बाद मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि न्यूज 11 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
