Voice of Eastern India

बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा समेत कुल 7 अफसरों सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा समेत कुल 7 अफसरों को गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 20 जून को जिला प्रशासन और कारा निरीक्षणालय की टीम की करीब 8 घंटे की औचक छापेमारी और जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। 

जेल में हैवानियत का खुलासा

जानकारी मिली है कि इस रिपोर्ट में जेल के अंदर की हैवानियत को उजागर किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि जेल के भीतर एक ऐसा ‘नरक’ बना दिया गया था, जहां कानून के रक्षक (जेल अधीक्षक) ही भक्षक बन चुके थे।

खूंखार बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं

कानून के रक्षक पैसों के लालच में इंसानी गरिमा और मानवाधिकारों का खुलेआम सौदा कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि खूंखार बंदियों को जेल के अंदर विशेष सुविधाएं जैसे मोबाइल, अच्छा खाना, नशा की व्यवस्था करने के बदले पैसा लिया जाता था।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.