Voice of Eastern India

मुजफ्फरपुर में 28 मई को दी जाएगी ‘ डोनाल्ड ट्रम्प ‘ की कुर्बानी,सलमान और शाहरुख भी रहेंगे मौजूद


न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर :
बकरीद के मौके पर शहर में बकरों का बाजार पूरी तरह सज चुका है। मुजफ्फरपुर के पक्की सराय में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कुर्बानी के लिए लोग बढ़-चढ़कर बकरों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।

डेढ़ लाख तक बिक रहे बकरे 

बाजार में छोटे और लोकल बकरों की कीमत 10 हजार से 50 हजार रुपये तक है, जबकि भारी वजन और खास नस्ल के बकरे एक से डेढ़ लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। बकरीद नजदीक आने के साथ ही कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

‘ट्रंप’, ‘शाहरुख’, ‘सलमान’ बने आकर्षण 

इस बार बकरों के अनोखे नाम बाजार की सबसे बड़ी खासियत हैं। खास तौर पर डोनॉल्ड ट्रम्प, शाहरुख खान, सलमान और सैफ अली खान की डिमांड ज्यादा है। इन नामों के कारण बकरे खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। पक्की सराय का बकरा बाजार इस समय शहर का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। सुबह से ही यहां खरीदारों की भीड़ लग रही है। जिले के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों विक्रेता रोज बकरे लेकर पहुंच रहे हैं।

एक लाख में बिक रहा डोनाल्ड ट्रंप 

 ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का बकरा एक लाख रुपये में बेच रहे हैं। यहां एक क्विंटल वजन वाला ‘राजा’ नाम का बकरा भी मौजूद है। एक विक्रेता के पास 50 हजार का जोड़ा, जिसमें ‘सलमान खान’ और ‘अजय देवगन’ नाम के बकरे शामिल हैं। फिलहाल बाजार में 15 हजार से 1.20 लाख रुपये तक के बकरे आसानी से मिल रहे हैं, लेकिन बकरीद नजदीक आते ही दाम और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोग जल्दी खरीदारी करने में जुटे हैं।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.