न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट जो खाली हुई है उस पर उपचुनाव किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से आज (गुरुवार) को इसका ऐलान हो गया है। बिहार में जो सीट खाली हुई है वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट है। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे।
नितिन नवीन ने सौंपा था इस्तीफा
राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था जिसके बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग के अनुसार 30 जुलाई को मतदान किया जाएगा और तीन अगस्त को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव से संबंधित कार्यक्रम
- इस उप चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 6 जुलाई 2026 को राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी होने के साथ होगी।
- नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि- 13 जुलाई 2026 है।
- नामांकन पत्रों की जांच – 14 जुलाई 2026 को होगी।
- उम्मीदवार अपना नामांकन 16 जुलाई 2026 तक वापस ले सकेंगे।
- वोटिंग की तारीख- 30 जुलाई 2026 है।
- जबकि मतों की काउंटिंग – 3 अगस्त 2026 को होगी।
- पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक संपन्न करने की पूरी तैयारी है।
मजेदार होंगे उपचुनाव के नतीजे
जान लें कि इस सीट पर भले बीजेपी या विपक्ष की ओर से प्रत्याशी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की ओर से वीणा मानवी यह चुनाव लड़ेंगी। महिला विकास मंच से जुड़ी वीणा मानवी ने हाल ही में तेज प्रताप की पार्टी की सदस्यता ली है। प्रशांत किशोर की पार्टी भी मैदान में उतरेगी।
