नवादा में बाइक-ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर
बिहार के नवादा में गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा CCTV में कैद हुआ।
न्यूज़11 भारत
नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा से सड़क हादसे का एक खौफनाक लाइव वीडियो सामने आया है. सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर नवाबगंज मोड़ के पास मंगलवार को बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक चालक समेत तीन किशोरियां घायल हो गईं. टक्कर का पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.
घायलों की पहचान हरनारायणपुर गांव निवासी नीतीश कुमार (17), सुनहा कुमारी (14), सबूजा कुमारी (17) और नीतू कुमारी (16) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जमुगाय स्थित धनार्जय नदी के सूर्य मंदिर के पास स्नान करने गए थे. वापस लौटने के दौरान नवाबगंज मोड़ पर बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे का वीडियो अब सामने आया है.
संबंधित सामग्री
