Voice of Eastern India

शादी समारोह में डबल मर्डर, तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत



खुशियां बदलीं मातम में, शादी समारोह में गोलियों की तड़तड़ाहट से मची अफरा-तफरी

न्यूज़11 भारत 
आरा/डेस्क: 
आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव में कल मंगलवार की देर रात एक शादी समारोह में खूनी वारदात हुई. मामा की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे तीन दोस्तों पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से शुभकरण गंज निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार घायल हो गया. उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रारंभिक जांच में पूर्व का विवाद सामने आया है. एसडीपीओ-वन सुशील कुमार के अनुसार, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटनास्थल से तीन खोखा और एक पिस्तौल बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें: पटना के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, सुबह 11 बजे से होगा पॉवर कट 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.