Voice of Eastern India

JDU के सुशासन दिवस कार्यक्रम में हंगामा, मंत्री मदन सहनी के सामने आपस में भिड़े नेता और कार्यकर्ता




JDU के नेता-कार्यकर्ता आपस में भिड़े


कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला कहासुनी से आगे बढ़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया.

नैयर आलम/न्यूज़11 भारत 
खगड़िया/डेस्क:
जिले में कल मंगलवार को आयोजित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और नेता आपस में भिड़ गए. हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम बिहार सरकार के मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मदन सहनी की मौजूदगी में हुआ.

जानकारी के अनुसार, खगड़िया शहर स्थित खेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे. कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा करना था.

कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला कहासुनी से आगे बढ़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर आपसी मतभेद और संगठनात्मक खींचतान के कारण यह विवाद सामने आया. हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

मंत्री के सामने संगठन की एकजुटता पर उठे सवाल

एक ओर मंच से पार्टी की एकजुटता, विकास और सुशासन का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत ने संगठनात्मक अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. राजनीतिक गलियारों में अब इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

फिलहाल इस घटनाक्रम ने खगड़िया की राजनीतिक गतिविधियों को गरमा दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें: आरा: शादी समारोह में डबल मर्डर, तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.