Voice of Eastern India

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुलिस का बोर्ड लगे बोलेरो से 66 लाख रुपये का हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार



गिरफ्तार तस्करों के पास से दर्जनों एटीएम कार्ड, दो स्कैनर सहित 4 महंगी मोबाइल भी बरामद की गई है.

न्यूज़11 भारत 
वैशाली/डेस्क: 
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 से मद्ध निषेध और वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है. खास बात यह है कि स्मैक (हेरोइन) एक बोलेरो गाड़ी से बरामद की गयी है, जिस पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था. साथ ही गाड़ी पर क्राइम सर्विलांस इंटेलिजेंस काउंसिल का स्टिकर लगाया गया था. बरामद स्मैक की कीमत लगभग 66 लाख रुपये है. 

बताया जा रहा है कि असम नंबर की बोलेरो भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शाम करीब 4 बजे से खड़ी थी, जिसकी सूचना मद्ध निषेध की टीम को मिली. इसके बाद पटना से आई मद्ध निषेध की टीम ने भगवानपुर थाना की पुलिस के साथ गाड़ी को जब्त किया और जब गाड़ी की तलाशी की गई, तो गाड़ी में से 22 पीस स्मैक का बिस्किट बरामद किया गया. साथ ही पुलिस टीम ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार तस्करों के पास से दर्जनों एटीएम कार्ड, दो स्कैनर सहित 4 महंगी मोबाइल भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, सुबह 11 बजे से होगा पॉवर कट 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.