मुख्य सचिवालय में शाम 4:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गयी है. मुख्य सचिवालय में शाम 4:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास योजनाओं से जुड़े फैसलों पर आज पूरे राज्य की नजर रहेगी.
बताते चलें इससे पूर्व 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. वहीं 10 नवंबर को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी.
इसे भी पढ़ें: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो के परखचे उड़े, 5 लोगों की मौत
