Voice of Eastern India

PMCH में नर्सों की हड़ताल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में नर्सों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। नर्सों की स्ट्राइक के बाद पिछले 6 घंटे से इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ ओटी और दूसरी जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप है। बारिश के बीच नर्स पीएमसीएच कैंपस में विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।

जांच को 7 सदस्यीय कमेटी गठित 

PMCH की घटना को लेकर स्वास्थ विभाग ने 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कमेटी को 7 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपना है। इस कमेटी में स्त्री एवं प्रसूति विभाग के HOD डॉ. कुमारी मंजू, यूरोलॉजी विभाग के डॉ. दिनेश कुमार, सर्जरी विभाग के डॉ. विनय कुमार, मेडिसिन विभाग के डॉ. राजन कुमार और डॉ. पंकज हंस, आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. राजीव आनंद और सीनियर नर्स अहिल्या कुमारी शामिल हैं।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर्स 

वहीं, पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान OPD, जेनेरल वार्ड और ऑपरेशन थिएटर की सेवा ठप रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवा, ICU, लेबर रूम, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर आदि सेवा चलती रहेगी।

सोमवार को हुई थी मरीज की मौत 

दरअसल, सोमवार को PMCH में मरीज अरविंद सिंह (55) की मौत हो गई। अरविंद सिंह एमसीएच में पिछले लगभग 20 वर्षों से कार्यरत सीनियर स्टाफ नर्स लक्ष्मी कुमारी के पति थे। परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसके बाद सीनियर नर्स के परिजन और जूनियर डॉक्टर सोमवार को भिड़ गए। अरविंद की मौत के बाद आज मंगलवार को अस्पताल की नर्सों ने हंगामा शुरू कर दिया है। नर्सों की मांग है कि दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई हो। 

जूनियर डॉक्टर पर मारपीट का आरोप

दरअसल, लक्ष्मी कुमारी ने अपने पति को गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मेडिकल इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। उनका दावा है कि यदि समय पर उचित और बेहतर इलाज मिलता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। मृतक के बेटे शिवम कुमार ने बताया कि भर्ती के बाद उनके पिता का डायलिसिस किया जा रहा था।परिजनों ने जब लापरवाही उजागर करने की कोशिश की तो जूनियर डॉक्टरों ने उनके दोनों बेटों को कमरे में बंद कर पीटा। बीच-बचाव करने गईं नर्स से भी मारपीट की। इस दाैरान अस्पताल परिसर में कई घंटे तनाव का माहौल रहा।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.