Voice of Eastern India

बंगाल जीत पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सम्राट आज कार्यकर्ताओं संग करेंगे जश्न भोज


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना –   पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद बिहार बीजेपी में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास में विशेष भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने बंगाल चुनाव प्रचार में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। बीजेपी इसे जीत के जश्न के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में भी देख रही है।

हाईलाइट्स – 

  • आज शाम 7 बजे सीएम हाउस में होगा विशेष भोज
  • बंगाल चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण
  • बिहार के कई मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ता रहे थे प्रचार में सक्रिय
  • बंगाल में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल

बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संभाली थी कमान

सूत्रों के मुताबिक बंगाल चुनाव के दौरान बिहार से कई मंत्री, विधायक और बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार अभियान में जुटे हुए थे। पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम किया गया था। कई नेताओं ने जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया। अब चुनावी सफलता के बाद पार्टी नेतृत्व इन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की तैयारी में है।

सीएम हाउस में तैयारियां पूरी, रणनीति पर भी होगी चर्चा

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने वाले इस भोज कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि डिनर के दौरान आगामी चुनावों और संगठन की रणनीति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की एकजुटता का प्रतीक है, जिसने चुनाव में बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें – 10 लाख दो… एक साल पहले आई थी दुल्हन बनकर, दहेज की आग में बुझ गई 21 साल की मासूम



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.