Voice of Eastern India

पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी अभियान में स्मैक तस्कर गिरफ्तार 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राजीव कुमार / पूर्णिया:
पूर्णिया पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूर्णिया के एसडीपीओ अभिनव पराशर ने जानकारी देते हुए कहा कि अररिया के रास्ते कटिहार तक स्मैक की बड़ी खेप ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। 

इसके बाद इस टीम ने कटिहार पूर्णिया मार्ग पर बिलोरी के नजदीक वाहन जांच शुरू कर दिया। इस क्रम में उजले रंग के टाटा नेक्सोन वाहन से स्मैक लेकर जा रहे तस्कर ने पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास करने लगा। 

फिर पुलिस की टीम ने पीछा कर दोनों तस्करों को पकड़ कर तलासी ली। इस दौरान वाहन से 512 ग्राम स्मैक जब्त किया गया। इसके अलावा 4000 नेपाली नोट और 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.