Voice of Eastern India

छठ महापर्व पर आसमान से दिखेगी गंगा घाटों की छटा, आज से शुरू हुई हेलीकॉप्टर जॉय राइड; जानें किराया और बुकिंग डिटेल



छठ महापर्व के मौके पर बिहार वासियों को खास सौगात दी गई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
छठ महापर्व के मौके पर बिहार वासियों को खास सौगात दी गई है। इस कड़ी में आज से हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की गई है। 

राज्य सरकार की तरफ से शुरू की जा रही इस नई व्यवस्था से लोगों को आसमान से राजधानी की खूबसूरती देखने का सुनहरा मौका मिलेगा।  

मिली जानकारी के अनुसार 10 से 16 नवंबर तक प्रतिदिन हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा मिलेगी। हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए 6 स्लॉट में बुकिंग की व्यवस्था की गई है। इसका किराया प्रति व्यक्ति 2,100 रुपये होगा।

सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हवाई सैर की सुविधा मिलेगी। आसमान से गंगा घाटों और छठ की तैयारियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.