Voice of Eastern India

 नवादा में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा सदर के कादिरगंज पंचायत अंतर्गत दुलारपुर गांव में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कादिरगंज बाजार को जाम कर दिया। भीषण गर्मी के बीच नल-जल योजना का पानी घरों तक नहीं पहुंचने से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर आवागमन बाधित कर दिया। देवघर जाने वाले व नवादा आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नल-जल योजना ठीक नहीं हो रही है। कई जगह चापाकल भी नहीं हैं। कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। जिला में नल-जल योजना की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.