Voice of Eastern India

नवादा में छेड़खानी का विरोध करने पर दादी को बोलेरो से कुचला, ग्रामीणों ने NH-82 को 4 घंटा किया जाम


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा में छेड़खानी का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार में हुई, जहां मनचलों ने एक युवती के साथ छेड़खानी की थी।

जानकारी के अनुसार, लटावर की रहने वाली महिला अपनी पोती के साथ तुंगी बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पिकअप गाड़ी पर सवार कुछ युवकों ने पोती के साथ छेड़खानी की और मारपीट भी की। जब दादी ने इसका विरोध किया, तो बोलेरो सवार मनचलों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी दो मुहानी के समीप एनएच 82 (गया-नवादा रोड) को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय पुलिस बल के साथ तुंगी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित ग्रामीण घटना में शामिल युवकों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया। कई वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, जिस चार पहिया वाहन से यह वारदात की गई, वह तुंगी चक निवासी सौरभ चौधरी के नाम पर पंजीकृत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोलेरो सवार सभी मनचले तुंगी चक के ही रहने वाले हैं और शराब के धंधे से भी जुड़े हुए हैं।

थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.