न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव / आरा: सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम भरत तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि की। उसके बाद में भरत तिवारी की मां आशा देवी पिता का काशी तिवारी छोटे भाई चंदन तिवारी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की।
11:00 आने का समय था लेकिन 2:00 बजे दोपहर के बाद पहुंचे हैं। मनोज तिवारी के साथ शाहपुर के विधायक राकेश ओझा बक्सर के विधायक आनंद मिश्रा के साथ आसपास के लोग भी काफी संख्या में वहां मौजूद हैं।
भरत तिवारी की बहन ने मनोज तिवारी राकेश मिश्रा और राकेश ओझा को राखी भी बांधी और न्याय दिलाने की मांग की।
