Voice of Eastern India

पश्चिम चंपारण में गंडक का कहर, मधुबनी के चिउंरही गांव में डूबे 50 मकान


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पश्चिम चम्पारण:
बड़ी खबर पश्चिम चम्पारण के मधुबनी प्रखंड के मधुबनी से है जहाँ प्रखंड चिउंरही गांव के 50 घर को गंडक के तेज बहाव ने डुबो दिया है। बाकी 50 से 60 घर को ग्रामीण खुद से तोड़ कर ऊँचे स्थान पर लेकर जा रहे हैं। जिस घर को बनाने के लिए कड़ी मेहनत करके सपने का आसियान बनाया उसी आशियाने पर आज खुद जल्दी जल्दी उजाड़ रहे हैं, ताकि पानी के कटाव में बह ना जाए। 

प्रखंड के सरकारी विधालय बने पक्के भवन से निर्मित प्राथमिक चिउंरही उर्दू विधालय जिसमें चार दिन पहले तक 50 बच्चे पढ़ने जाते थे आज उसका 90 प्रतिशत भवन का हिस्सा कट कर पानी में बह गया है। बचे हिस्से और गांव की कटाव से बचाने के लिए जलसंसाधन विभाग कटाव रोधक कार्य कर रही है। 

पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर नगर गडंक बराज से पानी के डिस्चार्ज के बाद पानी के उतराव चढ़ाव के कारण कटाव तेज होती रहती है। कटाव जब तक किसानों के खेत तक थी, तब तक तो दर्द सहते रहे लेकिन कटाव ने अब गांव के 100 से ज्यादा घर को बर्बाद कर दिया है। प्रशासन की तरफ से फिलहाल पीड़ित लोगों को बारिश और धूप से बचने के लिए प्लास्टिक वितरण किया जा रहा है। 

अंचलाधिकारी अपनी टीम के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। लोग अपने बचे आशियाने को उजाड़ रहे हैं। कटाव का ये दर्द भरी अपदा इस तरह से कहर बरपाया है की ना खेत बचा, ना खलियान, ना घर बचा, ना विद्यालय। सुखा भोजन और प्लास्टिक के सहारे लोग फिलहाल जी रहे हैं। प्रशासन की तरफ से सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की जा रही है। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.