Voice of Eastern India

आपदा प्रबंधन विभाग की चेतावनी जारी, इन 8 जिलों पर बाढ़ का खतरा; सीएम सम्राट, नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिले में गांधी घाट पर आज रात्रि तथा हाथीदह (मोकामा) में दिनांक 04 सितंबर को दोपहर के समय गंगा नदी का  उच्चतम जल स्तर को पार करने की संभावना है। गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि एवं उससे उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के नदी के किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।

सीएम सम्राट व नीतीश कुमार ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दीघा गोलंबर के पास गंगा नदी में बढ़ते पानी की निरीक्षण किया।

पटना में कई जगह खतरे के निशान से दो फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। इसी का जायजा लेने के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे। उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राज्य नागरिक परिषद के महासचिव हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देश-

  • नदी, घाट, तटबंध एवं निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएँ।
  • बच्चों, बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
  • प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों की जानकारी रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वहाँ जाएँ।
  • नदी में स्नान, तैराकी, नाव से अनावश्यक आवागमन तथा सेल्फी लेने जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों से पूरी तरह बचें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, दवाइयाँ, मोबाइल फोन, टॉर्च, पीने का पानी और जरूरी सामान सुरक्षित एवं आसानी से ले जाने योग्य रखें।
  • अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।
  • जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन एवं बचाव दल के निर्देशों का तत्काल पालन करें।
  • किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर तत्काल सूचित करें।
     



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.