Voice of Eastern India

बेघर हुए परिवार;बाढ़ के पानी में दिखी अनोखी मछली से खौफ में लोग


पूजा शर्मा/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार में बाढ़ का संकट लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पटना के बिंदटोली में बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। घर पानी में डूबे हैं। परिवार सड़क किनारे टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के सामने मुश्किलें हैं।

करीब आधे घंटे तक हमारी टीम ने बिंदटोली में रहकर बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की और जाना कि आखिर बाढ़ के बीच उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है। लोगों ने हमें अपनी परेशानियां बताईं। राहत और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई कुछ ऐसी मछलियां भी दिखाईं, जिन्हें उन्होंने विदेशी मछली बताया। लोगों का दावा है कि इस तरह की मछलियां उन्होंने पहले कभी नहीं देखीं और इन्हें खाने से बीमारी का खतरा हो सकता है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.