Voice of Eastern India

धनबाद-पटना रेल मार्ग पर बाढ़ से परेशानी, इस ट्रेन का बदला रूट;10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर और हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। सोमवार को धनबाद और पटना दोनों ओर से चलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को मार्ग बदल कर चलाने की घोषणा हुई। कोशी एक्सप्रेस मंगलवार को भी दोनों ओर से परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। गया से पटना के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें मंगलवार को रद रहेंगी।

पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण धनबाद से पटना रेल मार्ग पर गया से पटना के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुनपुन-परसाबाजार के बीच ब्रिज से होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। ट्रेनें गया के बदले तिलैया-पैमार होकर चलाने की सूचना जारी की गई है।

गंगा-दामोदर व कोशी का रूट

  • 13329 धनबाद पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर व फतुहा होते हुए चलेगी।
  • 13330 पटना धनबाद गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार व बंधुआ होकर चलेगी। 
  • 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोशी एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार व बंधुआ होते हुए चलेगी।
  • 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, करनौती व बख्तियापुर लिंक केबिन होकर चलेगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.