Voice of Eastern India

बिहार के महान जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम—बख्तियारपुर बने ‘नीतीशपुर’ : डॉ. संतोष कुमार सुमन


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार सरकार के मंत्री और जितनराम मांझी के बेटे ने आज सोशल मीडिया पर बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीशपुर रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं है। यह उस महान जननेता की जन्मभूमि है, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन से बिहार की राजनीति, विकास और शासन की दिशा को एक नई पहचान दी। श्री नीतीश कुमार जी की जीवन-यात्रा, संघर्ष और असंख्य स्मृतियां इस धरती से जुड़ी हुई हैं।

बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की नई राह देने वाले ऐसे जननेता की जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना केवल एक स्थान का नाम बदलना नहीं होगा, बल्कि उस मिट्टी के गौरव, उसके इतिहास और उससे जुड़ी जनभावनाओं को सम्मान देना होगा।

इसी भावना के साथ मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के समक्ष बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने का प्रस्ताव रखता हूँ।

जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा जननेता दिया, उसकी पहचान भी उस गौरव के नाम से हो—‘बख्तियारपुर’ बने ‘नीतीशपुर’।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.