Voice of Eastern India

बिहार में हड़ताली राजस्व कर्मियों पर सरकार सख्त, मांगा पूरा ब्योरा



बिहार में हड़ताली राजस्व कर्मियों पर सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
बिहार में हड़ताली राजस्व कर्मियों पर सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने हड़ताली राजस्व कर्मियों से ब्योरा मांगा है। 

मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल में शामिल राजस्व कर्मचारी और अमीन सरकार की रडार पर हैं। इन कर्मचारियों की हड़ताल अवधि और अनधिकृत अनुपस्थिति की गणना की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी समाहर्ताओं को पत्र लिखा है। इस पत्र में तत्काल हड़ताल से जुड़े कर्मियों की रिपोर्ट मांगी गई है। खबर है कि विभाग को अब तक समेकित रिपोर्ट नहीं दी गई है। 

अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल ने रिपोर्ट जमा देने का आदेश जारी किया है। 5 नवंबर के विभागीय पत्र के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है। हड़ताल अवधि की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.