Voice of Eastern India

पटना में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, छठ महापर्व के लिए मुस्लिम महिला बना रही मिट्टी के चूल्हे, बेच रही आम की लकड़ी



पटना में छठ महापर्व के लिए मिट्टी का चूल्हा (शकीला खातून) एक मुस्लिम महिला बना रही हैं।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/रोहित:
पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। कोई सूप और दउरा तैयार कर रहा है, तो कोई मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटा है। लेकिन इन तैयारियों के बीच पटना से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

यहां छठ महापर्व के लिए मिट्टी का चूल्हा (शकीला खातून) एक मुस्लिम महिला बना रही हैं और वही (मोहम्मद सफी) आम के लकड़ी बेच रहे हैं, जिस महापर्व में शुद्धता, पवित्रता और आस्था का विशेष महत्व होता है, उसी पर्व के लिए यह महिला पूरी मेहनत और लगन से मिट्टी के चूल्हे तैयार कर रही है।

छठ पर्व के नजदीक आते ही चूल्हों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में वह लगातार चूल्हे बनाने में जुटी हुई हैं।

इस तस्वीर में सबसे खास बात यह है कि आस्था भले ही अलग-अलग हो, लेकिन मेहनत, इंसानियत और भाईचारे का रिश्ता सभी को जोड़ता है। 

छठ महापर्व की तैयारियों में एक मुस्लिम महिला की भागीदारी बिहार की उस साझा संस्कृति को दिखाती है, जहां धर्म से ऊपर उठकर लोग एक-दूसरे के त्योहारों और परंपराओं का सम्मान करते हैं।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.