बिहार के स्कूलों में महिला शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त आदेश जारी किया गया है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कूलों में महिला शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त आदेश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों और कार्यालयों में Gender Neutrality की व्यवस्था लागू होगी। जिसके तहत महिला शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार अनिवार्य होगा।
पढ़ाने और अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियों में महिला शिक्षकों को समान अवसर मिलेगा। कक्षा समाप्त होने के बाद भी महिला शिक्षक बच्चों से संवाद कर सकेंगी।
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जाएगा। साल 2013 के यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून और केंद्र सरकार के 2022 के दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी होगा।
सीधे तौर पर कहें तो बिहार के स्कूलों में महिला शिक्षकों की सुरक्षा, सम्मान और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में शिक्षा विभाग का यह बड़ा कदम ह।
