Voice of Eastern India

सोनिया गांधी की किताब पर JDU का बयान, संजय झा ने कहा- ‘नीतीश पर टिप्पणी…



जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय झा ने सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है। 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय झा ने सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है। 

संजय झा का दावा है कि घटक दल INDIA गठबंधन को कांग्रेस के बिना बनाना चाहते थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस को साथ लेकर गठबंधन बनाने के पक्ष में थे। नीतीश कुमार ने ही पटना में INDIA गठबंधन की पहली बैठक कराई थी।

संजय झा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने परिवारवादी और अस्वस्थ गठबंधन होने के कारण INDIA गठबंधन छोड़ा है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को नीतीश कुमार पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वहीं दूसरी ओर संजय झा ने NDA में खटपट की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि NDA में सबकुछ ठीक है और सरकार पूरी एकजुटता के साथ चल रही है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.