खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था. इस फर्जी छापेमारी में औरंगाबाद पुलिस को भी फोन किया था. मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस ने मेदिनीनगर के रहने वाले पिंटू कुमार और उसके सहयोगी चैनपुर के रहने वाले कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया. पिंटू बिहार में कई वाहनों को रोक कर चेकिंग करता था. बिहार पुलिस ने पलामू पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की.
यह भी पढ़ें- बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ
