Voice of Eastern India

तेज आंधी-बारिश से वंदे भारत की रफ्तार को लगा ब्रेक, पटना में दो घंटे खड़ी रही ट्रेन


न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: मौसम का मिजाज आज सुबह अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने तपिश से राहत दी, लेकिन आवागमन को लेकर परेशानी बढ़ गई। इस दिन पटना से हावड़ा जाने वाली 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार को शुक्रवार की सुबह लगभग सवा आठ बजे उस समय ब्रेक लगा जब आंधी पानी मे पटना जंक्शन से खुली ट्रेन गुलजारबाग पहुंची।

ट्रेन के पेंट्रो में फंसे झंडे, कपड़े 

जानकारी मिली है कि इस दौरान तेज हवा में उड़ कर आये झंडे, कपड़े और फ्लेक्स वंदे भारत ट्रेन के पेंट्रो में फंस गए। ट्रेन चालक सुबह करीब सवा आठ बजे किसी तरह ट्रेन को पटना साहिब स्टेशन लेकर पहुंचे। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक और अधिकारियो को इसकी सूचना दी गई। स्टेशन प्रबंधक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआरडी टीम को सूचना दी। उसके बाद टीम ने पहुंच कर ट्रेन मे फंसे झंडा, कपड़ा और फ्लेक्स को हटाया। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि लगभग 10:15 बजे ट्रेन स्टेशन से गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुई। ट्रेन देर होने से वंदे भारत में सवार यात्रियो को परेशानी हुई।

राजधानी में जगह-जगह गिरे पेड़

इधर पटना में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। योगीपुर में नाले की दीवार टूटने से पानी सड़क पर फैल गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान हज भवन के सामने सड़क पर बड़ा पेड़ गिर पड़ा। नेहरू पथ फ्लाईओवर पर भी पेड़ गिरने से आवागमन में परेशानी हुई।  

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.