Voice of Eastern India

कटिहार में मर्डर का लाइव वीडियो हुआ वायरल, फिर कब्र खोदकर निकाला शव


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: कटिहार जिले में इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको देखकर लोगों की रूहे काँप उठी है। कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई। 

मोहम्मद कमरुल की मौत के पांच दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दरअसल 5 सितंबर की रात कमरुल की मौत हुई थी। ससुराल वालों ने शराब पीने के कारण मौत होने की बात कही थी। 

वहीं मौत के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत कर शव को दफना दिया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 5-6 लोग एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो की जांच हुई तो पिटाई का शिकार व्यक्ति कमरुल निकला। इसके बाद हत्या की आशंका गहरा गई और पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकलवाया। 

कटिहार एसपी परिचय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में दिख रहे लोगों में कमरुल की पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और दो अन्य रिश्तेदारों की पहचान हुई है। पुलिस ने अपने बयान पर एफआईआर दर्ज कर सभी को नामजद आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की मां ने बताया कि कमरुल ससुराल में ही रहता था और शराब पीने का आदी था। ससुराल वालों ने शराब पीने से मौत की बात बताई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। बारिश के कारण शव ज्यादा डिकंपोज नहीं हुआ था।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.