Voice of Eastern India

बोले- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंथन के बाद ही होगा अंतिम फैसला


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
जदयू का नामकरण नीतीश कुमार के नाम पर करने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नाम बदलने पर कोई फैसला लेने का सवाल नहीं है। 

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस मुद्दे पर मंथन होगा। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मंथन के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। पार्टी के अंदर प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद मामला आगे बढ़ेगा।  

बता दें कि नीतीश कुमार के नाम पर पार्टी के नामकरण को लेकर सियासी चर्चा बढ़ गई है। हालांकि विजय चौधरी ने कहा- फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

UCC बिल पर विजय चौधरी का बड़ा बयान

यूसीसी बिल को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। विजय चौधरी ने कहा कि अभी तो यह भी स्पष्ट नहीं है कि यूसीसी बिल में कौन-कौन से प्रावधान किए गए हैं। पहले बिल को देखा और समझा जाएगा, उसके बाद इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत होगी।

उन्होंने कहा कि अमित शाह से चर्चा के बाद पार्टी के स्तर पर भी यूसीसी को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही पार्टी इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला लेगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.