Voice of Eastern India

बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे दो सगे भाई, परिवार में कोहराम


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पुरुषोत्तम कुमार/जमुई:
जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। टीकलाई आहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बाबूडीह निवासी और खैरा थाना में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के जवान शंकर चौधरी के दो बेटों के रूप में हुई है – 11 साल का अमरजीत चौधरी जो पांचवीं कक्षा में पढ़ता था  और 6 साल का रुद्र प्रताप जो अभी एलकेजी में था।

बताया जा रहा है कि गांव में मूर्ति विसर्जन हो रहा था, भीड़ लगी थी। दोनों भाई भी आहार के किनारे खड़े होकर विसर्जन देख रहे थे, तभी पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में चले गए। जब तक परिजन और गांव वाले दौड़कर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शंकर चौधरी के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे थे। अमरजीत सबसे बड़ा और रुद्र मंझला बेटा था। सबसे छोटा बेटा अभी गोद में है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.