Voice of Eastern India

डीपीआरओ और विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू


न्यूज 11 भारत/बिहार जेस्क

अश्मित सिन्हा/पटना: पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में सामने आई अनियमितताओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पिछले दिनों पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में अनियमितता का मामला सामने आया था। इस विषय में अररिया, नवादा एवं नालंदा के जिला पदाधिकारियों से प्रतिवेदन तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों/कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने एवं लापरवाही उजागर होने के उपरान्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारियों तथा विभागीय पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध क्रमशः संबंधित जिला पदाधिकारियों एवं विभाग के सचिव को आरोप-पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया है।

विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.