Voice of Eastern India

सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क

पूजा शर्मा/पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

इस दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर, प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बाढ़ की स्थिति का मुद्दा उठाया है। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन को लेकर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा कि ‘महाअवतारी जी’ के लिए सिर्फ एक दिन, महज एक घंटे तक ही दीया जलाना पर्याप्त नहीं है..!! उन्होंने आगे लिखा कि पूछता है हिंदुस्तान… ब्रह्मांड के स्वयंभू अधिपति, नॉन-बायोलॉजिकल, जवाबदेही मुक्त, जुमले आजम, मेलोडी मैन ‘महाअवतारी जी’ के प्रकटोत्सव (अवतरण दिवस) का जश्न कब तक मनाना है? 

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सिर्फ एक दिन और एक घंटे तक दीया जलाना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, उत्सव प्रतिदिन 24 घंटे और पूरे वर्ष चलते रहना चाहिए अन्यथा ‘महाअवतारी जी’ की लीला का बखान पूरा नहीं हो पाएगा। उनके नाम का जाप करने वाले झांसेबाजों, जुमलेबाजों, गाल बजाने वाले भक्तों का जीवन निर्रथक हो जाएगा।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.