Voice of Eastern India

निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज



MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। JDU की रणनीति पर मंथन तेज हो चुका है। बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों का कार्यकाल आगामी 16 नवंबर को खत्म हो रहा है।

इसके लिए चुनाव अक्टूबर के आखिरी या नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। MLC चुनाव को लेकर निशांत कुमार लगातार बैठकें कर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। 

जान लें कि अब पटना स्नातक सीट JDU के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी हुई है। सिर्फ यही नहीं पटना स्नातक सीट पर हार-जीत से निशांत कुमार के नेतृत्व पर भी सवाल उठ सकते हैं। चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही निशांत कुमार ने खुद ही कमान संभाल ली है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.