Voice of Eastern India

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क

रोहित/पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है। देश में बिहार की बदनामी हुई है। सम्राट चौधरी को लेकर कहा, ‘वो तो बोले थे कि अब रात में कहीं भी चले जाइए, कुछ नहीं होगा। बिहार में महिला लड़कियां असुरक्षित हैं। सम्राट चौधरी अपनी जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें।’

 

जमुई मामले में तेजस्वी यादव ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, ललन सिंह, श्रेयसी सिंह पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने बयान दिया है कि छुटपुट घटना है, उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए। इस तरह का बयान देना उचित नहीं है। महिला मंत्री श्रेयसी सिंह भी इस तरह का बयान दे रही हैं ये शोभा नहीं देता, वो लोग माफी मांगे।’

उन्होंने आगे कहा, इन लोगों को कोई अंदाजा नहीं है कि उस बच्ची पर और उसके परिवार वालों पर क्या गुजरा होगा।’

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जात-पात की बात करने से काम नहीं चलेगा। ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो और किसी भी जाति का हो। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, जो अपराध करे, उसे सजा मिलनी चाहिए।’

तेजस्वी ने कहा, ‘यह मामूली घटना नहीं है। इस घटना को लेकर देशभर में सरकार की आलोचना हो रही है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। सरकार को बताना चाहिए कि उन घटनाओं पर क्या कार्रवाई हुई।’

तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक महीने का पेपर कटिंग दिखाते हुए कहा, ‘बिहार के अलग-अलग जिलों में हत्या, अन्य अपराध, लड़कियों से छेड़छाड़ हो रही है। बिहार के ऐसे सैकड़ों मामले हैं, जिसमें पुलिस ने कोई एक्शन लिया हो। नतीजा क्या आया? और मुख्यमंत्री कहते है कि बिहार सुरक्षित है।’

सासाराम से आए पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी

तेजस्वी ने सासाराम से आए पीड़ित परिवार के सामने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि उनके पति को एक्साइज द्वारा शराब पीने के मामले में उठाया गया, छोड़ने के लिए एक लाख मांगे गए। मार पीट किया गया। जेल में ऐसा इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद मौत हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।’

तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘मुख्यमंत्री सचिवालय से तबादले का रैकेट चल रहा है। पैसा दो और कहीं भी तबादला करा लो। सम्राट चौधरी के शासन में तबादले का उद्योग फल-फूल रहा है।’

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.