Voice of Eastern India

छठ की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, पटना में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत



पटना के फुलवारी शरीफ के हिंदूनी गांव में तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: राजधानी में छठ पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब फुलवारी शरीफ के हिंदूनी गांव में तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

मृत बच्चियों की पहचान बेली कुमारी (18), पिता रामवरण राय, मौली कुमारी (17), पिता मनोज कुमार और सृष्टि कुमारी (7), पिता अरुण पासवान के रूप में हुई है।

एक साथ तीन बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिन घरों में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहां चीख-पुकार और मातम छा गया।

बताया जाता है कि भैया दूज के मौके पर घरों में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान तीनों बच्चियां गांव के तालाब में नहाने चली गईं। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते डूबने लगीं।

बच्चियों को पानी में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें बचाने के लिए परिजन अस्पताल लेकर भागे। एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना एम्स पहुंचाया गया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तीनों बच्चियों को बचाने की उम्मीद में परिजन गांव से एम्स तक भाग-दौड़ करते रहे। अस्पताल में भी परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अंत्येष्टि के लिए सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.