Voice of Eastern India

बिहार की राजनीति में हलचल तेज, निशांत कुमार से मिलीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह



भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। इससे पहले अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जदयू के कार्यकारी संजय झा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह के जदयू ज्वाइन करने की चर्चा तेज हो गई है।

जदयू नेताओं का कहना है कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने निशांत कुमार को दीपावली और अन्य पर्व-त्योहार को लेकर शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बिहार के विकास, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, युवओं के भविष्य, क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति और फिल्मों के निर्माण को लेकर बातचीत हुई। अक्षरा सिंह इस मुलाकात के दौरान गुलदस्ता और मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंची थीं।

निशांत कुमार से इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में अक्षरा सिंह के जदयू में शामिल होने या उनके राजनैतिक जुड़ाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारों का कहना है कि इससे पहले अक्षरा सिंह जन स्वराज को समर्थन देती रही है, लेकिन क्या अब उनका समर्थन जदयू को लेकर मिलेगा, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर महज शिष्टाचार मुलाकात नहीं माना जा रहा है। अक्षरा सिंह ने जदयू के दो शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। संजय झा जहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं। राजनीतिक मामलों के जानकारों का मानना है कि अक्षरा सिंह इन दोनों नेताओं से मुलाकात को महज सामान्य मुलाकात नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बदलाव का संकेत हैं।

बिहार की राजनीति में अभिनेता पवन सिंह समेत कई कलाकारों की एंट्री हो चुकी है। इस बीच अब अक्षरा सिंह की निशांत कुमार से मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.