Voice of Eastern India

कृषि मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वह मेंटल हैं क्योंकि…



बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मेंटल कहा है।




कृषि मंत्री, विजय सिन्हा

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मेंटल कहा है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मेंटल हैं। वह कभी कहते हैं कि संविधान खतरे में है, कभी कहते हैं देश खतरे में है, कभी कहते हैं कुछ खतरे में है और कभी भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश का आरोप लगाते हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर हैं, प्रधानमंत्री भी संवैधानिक पद पर हैं। संवैधानिक पदों का सभी को ज्ञान होना चाहिए और सभी लोगों को संवैधानिक पदों की इज्जत करनी चाहिए। 

सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग के बारे में उन्होंने कहा कि बिल्कुल बुक लॉन्चिंग होनी चाहिए। सभी लोगों को अपनी आत्मकथा लिखनी चाहिए। अच्छी या बुरी चीज सब कुछ होती है। सोनिया गांधी अब अंतिम समय में बहुत कुछ स्वीकार कर रही हैं। प्रधानमंत्री के बारे में उन्होंने भी स्वीकार किया है और उनके पीएम की तारीफ की है। निश्चित तौर पर यह अच्छी बात है। कहीं ना कहीं उनके बेटे को भी अपनी मां सोनिया गांधी से सीखनी चाहिए। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.