Voice of Eastern India

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शम्भू भगत/भागलपुर:
भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 को पीएनबी बैंक के समीप से अजित पोद्दार की बाइक चोरी हो गई थी। मामले को लेकर अजित पोद्दार ने 25 अगस्त को सबौर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 

इसके आधार पर  घटना के उद्भेदन और चोरी गई बाइक की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की।

इसी क्रम में पुलिस ने बाबूपुर निवासी भुटन कुमार, पिता-बुच्ची मंडल को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.