बिहार MLC चुनाव में RJD उम्मीदवार डॉ संजीव ने मंगलवार को अपना नॉमिनेशन किया।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: बिहार MLC चुनाव में RJD उम्मीदवार डॉ संजीव ने मंगलवार को अपना नॉमिनेशन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब आप मैदान में आए हैं तो कोई लड़ाई छोटी या बड़ी नहीं होगी। हर चीज के लिए हम तैयार हैं। जंग तगड़ा होगा और जंग इस बार वैसा होगा जैसा आज तक बिल्कुल भी नहीं हुआ होगा।
यही अहंकार नवल किशोर यादव को ले डूबेगा। मैं किसी को नहीं कहता हूं कि किसी का जमानत जप्त होगा लेकिन इतना कहता हूं कि शिक्षकों की जीत होगी। शिक्षकों का जो आशीर्वाद है उस पर आगे बढ़ेंगे। सबसे बड़ी बात है कि बार के चुनाव में शिक्षक वोट की ताकत से उन्हें बताएंगे।
हर समाज की तरफ से हमें समर्थन मिल रहा है। शिक्षकों को वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार DO ऑफिस में हो रहा है। उसको भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम करूंगा।
भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा विभाग को बनाने का काम करूंगा। वित्त रहित शिक्षक के साथ नवल यादव ने जो 30 साल से धोखेबाजी किया है। यह सरकार अपेक्षित विरोधी सरकार है। अब हम यह नहीं होने देंगे। अगर सरकार ऐसा करेगी तो सदन से लेकर सड़क तक शिक्षकों की लड़ाई हम लड़ेंगे।
जेडीयू के घमासान को लेकर राजद नेता डॉ संजीव ने कहा
यह शिक्षक का चुनाव है और स्नातक का भी चुनाव हम जितने जा रहे हैं। शिक्षक का भी चुनाव जीत रहे हैं सभी लोग त्रस्त हो गये हैं। इस भ्रष्टाचारी सरकार से यहां हत्या लूट बलात्कार हो रही है और जब कोई ज्यादा बोलता है तो यह सरकार जेल भेजने का काम करती है।
