राबड़ी देवी को बड़ा झटका, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का मिला अल्टीमेटम, प्रशासन ने दिया 15 दिनों का समय
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क( रोहित, पटना) बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना जिला प्रशासन ने उन्हें उनके मौजूदा सरकारी आवास ’10 सर्कुलर रोड’ को खाली करने का कड़ा अल्टीमेटम जारी कर दिया है। प्रशासन की तरफ से साफ कहा गया है कि उन्हें हर हाल में अगले 15 दिनों के भीतर इस बंगले को छोड़ना होगा। इस संबंध में सचिवालय की एसडीपीओ (SDPO) अनु कुमारी ने आज खुद राबड़ी देवी से मुलाकात कर जिला प्रशासन के इस आदेश की जानकारी दी।
39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने का अनुरोध, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
प्रशासन ने न सिर्फ बंगला खाली करने का नोटिस दिया है, बल्कि वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी भी साझा की है:
-
पटना जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे 10 सर्कुलर रोड छोड़कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो जाएं।
-
प्रशासन ने अपने रुख को कड़ा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगर तय समय सीमा (15 दिन) के भीतर आवास को खाली नहीं किया गया, तो प्रशासन सख्त कानूनी कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।
सचिवालय SDPO अनु कुमारी ने खुद दी जानकारी
इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला प्रशासन से मिले निर्देशों के बाद आज सचिवालय की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनु कुमारी ने राबड़ी देवी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और प्रशासन की इस नोटिस व अग्रिम कार्रवाई की आधिकारिक सूचना उन्हें दी।
