Voice of Eastern India

बिहार में आसमानी आफत, वज्रपात से 17 की जान गई, पटना में 4 फ्लाइट्स डायवर्ट; देखें मौसम विभाग का नया अलर्ट


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने के कारण 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस प्राकृतिक आपदा पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की है। मौसम के इस रौद्र रूप के कारण राजधानी पटना समेत कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

आसमान में मचा हड़कंप: हवा में फंसे रहे विमान, ट्रेनें भी थमीं

शुक्रवार को पटना में 107 किलोमीटर प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार से चक्रवाती आंधी चली, जिसने हवाई और रेल यातायात को पूरी तरह पटरी से उतार दिया:

  • खराब विजिबिलिटी और तेज हवाओं के कारण पटना आने वाले 4 विमानों को दूसरे शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा 18 जोड़ी (36) फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी, जिससे 500 से अधिक यात्री घंटों एयरपोर्ट पर परेशान रहे।

  • कई जगहों पर रेलवे ट्रैक और ओएचई (OHE) तारों पर पेड़ गिरने की वजह से ट्रेनें जहां-की-तहां खड़ी रहीं।

ठनके (बिजली) और हादसों ने ली कई जानें

राज्य के विभिन्न हिस्सों से जान-माल के नुकसान की दुखद खबरें सामने आई हैं:

  • वज्रपात का तांडव: पटना के फुलवारीशरीफ, मनेर, बेलछी और पालीगंज में बिजली गिरने से दो बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा औरंगाबाद में एक शिक्षक व किसान, गया और नवादा में 2-2 लोग, और सारण व खगड़िया में 1-1 युवक की जान चली गई।

  • गोपालगंज में नाव हादसा: मोहम्मदपुर डुमरिया घाट के पास मूंग की फसल तोड़ने जा रहे एक परिवार की नाव नदी में पलट गई, जिससे तीन बच्चियां डूब गईं।

  • दहशत में छात्राएं: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बादलों की डरावनी गड़गड़ाहट और बिजली की चमक देखकर दो अलग-अलग स्कूलों की पांच छात्राएं डर के मारे बेहोश हो गईं।

सीवान में सबसे ज्यादा बरसे बदरा, दिन में छाया अंधेरा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूरे सूबे में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। सीवान में सबसे अधिक 135.4 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा मोतिहारी में 116 मिमी, गोपालगंज (विजयपुर) में 101 मिमी और पटना में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना, बेतिया, जहानाबाद और बक्सर जैसे जिलों में सुबह के वक्त ही आसमान में घने काले बादल छा गए और दिन में ही रात जैसा अंधेरा महसूस होने लगा।

मौसम विभाग की चेतावनी: आज 25 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, फिर लौटेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी बिहार के 25 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह-सुबह बगहा में हल्की फुहारें पड़ी हैं, जबकि मधुबनी में हल्का कोहरा भी देखा गया। हालांकि, राहत के ये दिन ज्यादा लंबे नहीं चलेंगे। विभाग के मुताबिक, 2 जून के बाद से मौसम एक बार फिर करवट लेगा, पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.